
लोजपा चुनाव अभियान व अभिभावक समिति का किया गठन
फोटो नंबर: 11: विधानसभा चुनाव को लेकर चेरियाबरियारपुर के पवड़ा में मंगलवार को आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में शामिल लोजपा कार्यकर्ता।
मंझौल/चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं लोजपा (पारस) के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने मंगलवार को पूर्व प्रत्याशी राखी देवी की उपस्थिति में पवड़ा में बैठक आयोजित कर चुनाव अभियान समिति एवं अभिभावक समिति का गठन किया। श्री चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2000 से लगातार अब तक के सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी परिवार कार्य करते आ रहे हैं। विधानसभा के चुनाव के कुछ दिन ही शेष हैं। पार्टी ने नई टीम के साथ चेरियाबरियारपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बूथ पर बूथ कमेटी बनाने, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।

चुनाव अभियान समिति में राखी देवी पूर्व प्रत्याशी, सुनील गोस्वामी प्रखंड अध्यक्ष चेरियाबरियारपुर, सुबोध साह प्रखंड अध्यक्ष छौड़ाही, राम प्रकाश चौधरी प्रखंड अध्यक्ष खोदाबंदपुर, मो गुफरान कमर पूर्व मुखिया, यशवंत यादव पूर्व प्रधान अध्यापक, राम पुकार महतो, अजय सिंह, राम कुमार राज प्रखंड अध्यक्ष युवा, निरंजन सिंह पूर्व मुखिया व घनश्याम सिंह पहसारा युवा जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव अभिभावक समिति में घनश्याम सिंह पूर्व प्रमुख, निरंजन सिंह, रमेश यादव, विपिन सिंह, राम शंकर ईश्वर, जय जय राम महतो, चंदन साह, रामजीवन महतो पूर्व मुखिया, मोहन प्रसाद सिंह, अरविंद पासवान, विलायत पासवान, नंदू झा, रामाशी पासवान, मुरली प्र. गुप्ता, अशोक महतो, रामजीवन सिंह, राम प्रकाश चौधरी प्रखंड अध्यक्ष खोदावंदपुर शामिल हैं। बैठक में संपूर्ण चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


