आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण व स्वास्थ्य की दी गई जानकारीत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आ

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों का माहौल पूरी तरह पारिवारिक एवं उत्सव जैसा बना रहा।

महिलाओं को जानकारी प्रदान करना

कार्यक्रम के दौरान एलएस शालिनी कुमारी ने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को गर्भवती महिलाओं तथा गर्भस्थ शिशु की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता होती है। सही खानपान एवं समय पर देखभाल से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में भी कमी आती है।

पोषण की आवश्यकता

सेविका रोजी खातुन ने बताया कि गर्भावस्था के समय महिलाओं में अक्सर रक्त की कमी हो जाती है। गोदभराई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में महिलाओं को प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा युक्त संतुलित भोजन लेना चाहिए। भोजन में हरी सब्जियां, सतरंगी फल, दाल, दूध एवं सूखे मेवे को शामिल करने की सलाह दी गई।

पारंपरिक रस्म

एलएस कुमारी कृष्णा की उपस्थिति में सेविकाओं ने पारंपरिक तरीके से गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर गोदभराई की रस्म पूरी की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अनाज, फल, सब्जियां, फोलिक एसिड, आयरन की गोलियां एवं अन्य पोषक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को नियमित टीकाकरण, आयरन सेवन एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। मौके पर सेविका पूनम कुमारी, मीना कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम देवी, निभा कुमारी, राधा कुमारी, रानी, मीनू, लक्ष्मी, प्रमिला कुमारी, रोजी खातून, काजल कुमारी, बिन्दु, मधु रानी, शोभा, रंजू सहित आदि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

गोदभराई कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
गोदभराई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।