Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsAmrit Bharat Express to Launch Between Jogbani and Erode on September 15
बरौनी व बेगूसराय होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन

बरौनी व बेगूसराय होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन

संक्षेप:

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोगबनी और ईरोड के बीच अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए 18...

Sep 11, 2025 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू-प्रयागराज, छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा के रास्ते जोगबनी व ईरोड के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन कराने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर को जोगबनी व ईरोड के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर परिचालन शुरू किया जाएगा।जानकारी के मुताविक 15 सितंबर यानी सोमवार को ट्रेन संख्या 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत स्पेशल जोगबनी से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 16.09 बजे अररिया कोर्ट, 16.45 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 18.40 बजे नौगछिया, 19.30 बजे मानसी, 19.43 बजे खगड़िया, 20.25 बजे बेगुसराय, 21.30 बजे बरौनी, 22.25 बजे शाहपुर पटोरी, 23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा, 02.06 बजे रघुनाथपुर, 02.31 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 18 सितंबर गुरूवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी।उक्त

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।