देश के दबे कुचले लोगों को संवैधानिक ताकत दिलायी अंबेडकर ने
भाकपा माले की ओर से जेल गेट के नजदीक एनएच 31 के किनारे बसे झोपड़पट्टी में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पहले बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संविधान के संकल्पों को दुहराया और बाबा...
भाकपा माले की ओर से जेल गेट के नजदीक एनएच 31 के किनारे बसे झोपड़पट्टी में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पहले बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संविधान के संकल्पों को दुहराया और बाबा साहेब को याद किया। मौके पर खेग्रामस के राज्य उपाध्यक्ष चन्द्र देव वर्मा, भाकपा माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, कुंवर कन्हैया, सुरेश पासवान आदि थे। वहीं शहीद सुखदेव समन्वय समिति द्वारा सुखदेव सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, ने की। नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर भारत के प्रथम संविधान निर्माता थे जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य किया। नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि भीमराव अंबेडकर हमारे देश के ऐसे महापुरुष थे। उन्होंने देश के दबे कुचले लोगों को संवैधानिक ताकत दिलाने का कार्य किया। सभा में जेपी सेनानी बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र महतो, डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, गुड्डू आदि थे। ◾ शिक्षकों ने अपने घरों में किया संविधान की प्रस्तावना का पाठबेगूसराय। शिक्षक आन्दोलन के दमन व हड़ताल पर सरकार की संवेदनहीन चुप्पी के खिलाफ टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट से जुड़े शिक्षकों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। हड़ताली शिक्षकों ने अपने-अपने घरों में बाबा साहब के तैलचित्रों पर पुष्पार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना व आंदोलन के संकल्प पत्र का पाठ किया। उसके बाद संघर्ष के दौरान शहीद होनेवाले शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी। संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि शिक्षक थक कर हार मान लेंगे तो यह उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल साबित होगी। संवैधानिक श्रमिक मांगों के लिए संघर्षरत शिक्षकों का तिरस्कार नीतीश सरकार के सामाजिक न्याय व गुड गवर्नेंस की पोल भी खोल रहा है। जिला महासचिव ज्ञानप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष नीतेश रंजन, धर्मांशु, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल विकास, रामकरण चौरसिया, मीडिया प्रभारी रौशन यादव, राधेश्याम कुमार सिंह समेत दर्जनों शिक्षकों ने अपने घरों पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। बीहट से नि.सं. के अनुसार अखिल भारतीय खेत मजदूर संघ के द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। बीहट स्थित भाकपा अंचल कार्यालय परिसर में तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अंचल मंत्री रामरतन सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामाधार सिंह, प्रह्लाद सिंह, अशोक रजक, भैरव पासवान, जगदंबी शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। लोगों ने कहा कि आज के लॉकडाउन के माहौल में कोई भूखा न रहे, सही मायने में यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती पर याद किये गये बाबा साहबमंसूरचक। प्रखंड संसाधन केंद्र में अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। बीडीओ शत्रुघ्न रजक, सीओ अमर कुमार राय, बीईओ सुनील कुमार राय, बीआरपी देवेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार पासवान, सीआरसी सुरेन्द्र कुमार चौधरी आदि थे। संविधान की रक्षा का लिया संकल्प बलिया। स्टेशन रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मंगलवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती मनाई गई। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार, शिव सागर शर्मा, इंद्रदेव राम, लड्डू लाल दास, मोहम्मद सोहराब, परवेज आलम, प्रशांत कश्यप, रजनीश कुमार आदि ने अंबेडकर की तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान इन नेताओं ने लॉक डाउन के दौरान पीड़ित गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को नगद राशि के साथ साथ खाद्यान्न उपलब्ध कराने, लोगों के स्वतंत्रता पर हो रहे हमले पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की।