
पीसीसीकरण कार्य में घटिया निर्माण की शिकायत
खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 12 में ग्रामीणों ने पीसीसीकरण कार्य में घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। योजना संख्या 02/2025-2026 के तहत 6 लाख 34 हजार 100 रुपए की राशि से सड़क का निर्माण हो रहा है,...
खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 12 में ग्रामीण पथ में किए जा रहे पीसीसीकरण कार्य में घटिया निर्माण किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जानकारी के अनुसार षष्ठम वित्त आयोग अंतर्गत पंचायत की योजना संख्या 02/2025-2026 से ग्रामीण सड़क का पीसीसी करण किया जा रहा है। इस पथ में 6 लाख 34 हजार 100 रुपए की प्राक्कलित राशि से रविन्द्र महतो के घर से बिजली महतो के डेरा तक निर्माण कार्य हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों नें पीसीसी करण कार्य में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराने एवं घटिया निर्माण सामग्री से सड़क की ढलाई किए जाने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर ढलाई से पहले कंक्रीट के बदले ईंट का चूर्ण बिछा दिया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




