ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय सभी नामाकंन पत्र वैध

सभी नामाकंन पत्र वैध

बरौनी के छह पैक्स अध्यक्षों समेत प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए दाखिल किये गये नामाकंन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को की गयी। सभी नामाकंन पत्र सही व वैध पाये गये। सहायक निर्वाची अधिकारी सह जेएसएस राजेश...


सभी नामाकंन पत्र वैध
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 07 Dec 2019 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बरौनी के छह पैक्स अध्यक्षों समेत प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए दाखिल किये गये नामाकंन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को की गयी। सभी नामाकंन पत्र सही व वैध पाये गये। सहायक निर्वाची अधिकारी सह जेएसएस राजेश कुमार ने बताया कि बरौनी के कुल छह पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा प्रबंध समिति पद के लिए 68 लोगों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया था। बथौली, मोसादपुर तथा मल्हीपुर उत्तर में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एकल नामाकंन होने के कारण तीनों निवर्त्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह तथा राजेश सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। उक्त तीनों पैक्सों के अलावे सहुरी तथा सिमरिया दो के प्रबंध समिति के पदों पर भी एकल नामाकंन की वजह से निर्विरोध ही चुने जायेंगे। 10 दिसम्बर को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जायेगा। प्रखंड सहकारिता अधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को मतदान तथा 18 दिसबंर को मतगणना होनी है। (नि.सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें