
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह के अवसर पर होंगे कई कार्यक्रम: एबीवीपी
बेगूसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 67वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि तीन प्रस्ताव पारित हुए हैं। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें रक्तदान, प्रतियोगिता परीक्षा, और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं।
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन के समापन के उपरांत प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्रांत अधिवेशन एवं स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रखी l कहा कि अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित किए गए l इन तीनों प्रस्ताव पर आगामी 1 वर्ष तक विद्यार्थी परिषद योजना एवं कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाएगी l स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह के अवसर पर संपूर्ण बिहार में पाक्षिक कार्यक्रम आयोजित होगा l बेगूसराय जिले में रक्तदान, प्रतियोगिता परीक्षा, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे l नगर मंत्री अजीत कुमार एवं नगर शाह मंत्री प्रह्लाद कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में 7 दिनों तक भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l प्रांत एसएफडी संयोजक आशीष शांडिल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है l छात्राओं के लिए भी मेगा जागरूकता अभियान किया जाएगा l इस अवसर पर छात्रा प्रमुख शिवानी गौतम, नगर शाह मंत्री सूरज कुमार, सिद्दार्थ, सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार, आलोक, प्रेम, अभिषेक अंशु, सूरज, उज्ज्वल, हरिओम, सौरभ सिंटू, कौशिक, रामानुज आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




