
आंदोलन को लेकर एआईएसएफ का पोस्टर जारी
फोटो नंबर: बीस, आंदोलन को लेकर पोस्टर जारी करते एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार व अन्य।
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, इंटर में सीट वृद्धि कर सभी छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने की गारंटी करने, एसआईआर में व्याप्त गड़बड़ियों पर रोक लगाने, इतिहासकार रामशरण शर्मा के नाम पर हवाई अड्डा की स्थापना करने, नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर एआईएसएफ 13 अगस्त को समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगा। मांगों को लेकर एआईएसएफ की ओर से पोस्टर जारी किया गया। मौके पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, बिपीन कुमार, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, सन्नी कुमार, आलोक कुमार, अंकित आदि थे।

राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि अन्य मांगों में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने,वक्फ संशोधन कानून वापस करने, बेगूसराय के कारखाने में बेगूसराय के योग्य युवाओं को रोजगार देने आदि शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




