किसान चौपाल में कृषि योजनाओं की दी गई जानकारियां
बछवाड़ा में कृषि विभाग द्वारा रसीदपुर पंचायत सरकार भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम में खेती, आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। विभिन्न विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

बछवाड़ा, निज संवाददाता। रसीदपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम में की जाने वाली खेती, आधुनिक कृषि तकनीकी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने किसानों को खरीफ की प्रमुख फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था एवं फसल संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, पौधा संरक्षण कार्यक्रम तथा उद्यान निदेशालय की विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से भी किसानों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में कृषि समन्वयक रंजीत रंजन, किसान सलाहकार सुरेंद्र रजक, बीटीएम स्वाति कुमारी, उद्यान पदाधिकारी कीर्ति कुमारी एवं ऋषि झा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


