एडीएम ने किया किसान रजिस्ट्रेशन शिविर का निरीक्षण

Jan 11, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

एडीएम बृज किशोर चौधरी ने रविवार को खोदावंदपुर में किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों से प्रगति की जानकारी ली और किसानों से बात की। रजिस्ट्रेशन की स्थिति 35 प्रतिशत रही, और शेष किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। अंतिम तिथि 11 जनवरी है।

एडीएम ने किया किसान रजिस्ट्रेशन शिविर का निरीक्षण

खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। एडीएम बृज किशोर चौधरी रविवार को खोदावंदपुर पहुंचकर यहां चलाए जा रहे किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण किया। एडीएम ने खोदावंदपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन परिसर में किसान रजिस्ट्रेशन शिविर में कर्मियों से कार्य के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, रैयत किसानों से बात भी की। उसके बाद उन्होंने फफौत पंचायत भवन, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन तथा सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव में चल रहे किसान रजिस्ट्रेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश कर्मियों को दिया। किसान रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

इस कार्य में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने की सलाह दी। मौके पर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ प्रीति कुमारी, प्रभारी अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार मौजूद थे। किसान रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के करीब चार हजार किसानों में अबतक 35 प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बचे किसानों का रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही कर दिया जाएगा। प्रभारी सीआई ने बताया कि भीषण ठंड के कारण शिविर में कम संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार किसान रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जनवरी तक निर्धारित है। खोदावंदपुर के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किसान रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।