आईआईएम में पढ़ाई के लिए आदित्य का हुआ चयन
फोटो : आदित्य सिंह। इस उपलब्धि पर उसके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आदित्य सिंह के पिता मुकेश सिंह व माता सु

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई के लिए आदित्य सिंह का चयन हुआ। आदित्य स्थानीय अधिवक्ता राजकिशोर सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता उषा रानी का नाती है। उसकी इस उपलब्धि पर उसके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आदित्य सिंह के पिता मुकेश सिंह व माता सुगंधा सिंह वर्तमान में पटना में रहते हैं। उसके पिता पेशे से मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं। आदित्य की प्रारंभिक पढ़ाई बेगूसराय में ही हुई। वह वर्तमान में यूएसए में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसकी माता सुगंधा ने बताया कि आदित्य बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। उसका चयन यूएसए के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, ब्राउन यूनिवर्सिटी व न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एमएस इन कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई के लिए हुआ है। यही नहीं चार साल वाले इंजीनियरिंग कोर्स को उसने डिस्टिंक्शन के साथ तीन साल में ही पूरा कर लिया। प्रत्येक सेमेस्टर में ज्यादातर पेपरों में उसे फुल मार्क्स ही प्राप्त हुए। इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष से ही वह असिस्टेंट प्रोफेसर व रिसर्च असिस्टेंट के रूप में भी काम कर रहा था। बावजूद इसके उसकी दिली इच्छा भारत में ही रहने की है। आदित्य की इच्छा का पता चलने पर उसके माता पिता ने आईआईएम में नामांकन की सलाह दी। आदित्य अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरा उतरा व आईआईएम अहमदाबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई के लिए चुना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।