Aditya Birla Group to Establish Apparel Factory in Begusarai Creating 700 Jobs औद्योगिक विकास केन्द्र असुरारी में परिधान फैक्ट्री की होगी स्थापना, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsAditya Birla Group to Establish Apparel Factory in Begusarai Creating 700 Jobs

औद्योगिक विकास केन्द्र असुरारी में परिधान फैक्ट्री की होगी स्थापना

बेगूसराय जिले के असुरारी में आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री की स्थापना की जाएगी। 12 सितंबर को इसकी घोषणा होगी। 35 करोड़ रुपये के निवेश से 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 8 Sep 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
औद्योगिक विकास केन्द्र असुरारी में परिधान फैक्ट्री की होगी स्थापना

बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय जिले के असुरारी स्थित औद्योगिक विकास केन्द्र में आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के मातहत परिधान फैक्ट्री की स्थापना होगी। 12 सितंबर को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। आदित्य बिरला ग्रुप 35 करोड़ रुपये का निवेश कर बेगूसराय के औद्योगिक विकास केन्द्र (बियाडा) में एक वस्त्र निर्माण यूनिट की स्थापना करेगी। इस उद्योग से 700 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा जबकि हजारों लोग अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इस फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों में 90 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आदित्य बिरला समूह के द्वारा वस्त्र निर्माण इकाई (अपैरल यूनिट) की स्थापना से एक ओर जहां रोजगार का सृजन होगा वहीं दूसरी ओर कई अन्य टेक्सटाइल्स कंपनियां भी बेगूसराय में वस्त्र निर्माण इकाई की स्थापना को अग्रसर होंगी।

आने वाले दिनों में बेगूसराय एक टेक्सटाइल्स हब के रूप में विकसित हो सकेगा। असुरारी स्थित औद्योगिक विकास केन्द्र में वस्त्र निर्माण यूनिट की स्थापना के लिए 96 हजार वर्गफीट में बने प्लग एंड प्ले शेड का आवंटन बियाडा की ओर से किया गया है। आदित्य बिरला समूह निफ्ट पटना के सहयोग से स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षित करने का भी कार्य करेगी। बिहार सरकार की नई कपड़ा नीति तथा तेज व पारदर्शी प्रक्रियाओं की वजह से बड़े ब्रांडों ने बिहार की ओर रूख किया है। सूबे के उद्योग मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि आदित्य बिरला जैसे बड़े निवेशक का बिहार में आना ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।