
हर्ल मैदान में सत्संग सह प्रवचन महोत्सव 18 को
18 सितंबर को बेगूसराय में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद गिरि का सत्संग सह प्रवचन महोत्सव होगा। यह कार्यक्रम हर्ल टाउनशिप मैदान में आयोजित किया जाएगा। उनका उद्देश्य समाज...
बीहट,निज संवाददाता। सम्पूर्ण भारतवर्ष में सनातन धर्म की ज्योति प्रज्वलित करते हुए, जन-जन के ह्दय में सद्भावना, भक्ति और जागरण का संदेश लेकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद गिरि 18 सितंबर को बेगूसराय आएंगे। हर्ल टाउनशिप मैदान में उनका सत्संग सह प्रवचन महोत्सव का कार्यक्रम होगा। गुरुवार को जीरोमाइल के राधास्वामी टाटा मोर्टर्स परिसर में आयोजन के बाबत प्रेस वार्ता के जरिये जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार तथा संयोजक पीयूष कुमार ने बताया कि बिहार अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रवास कार्यक्रम के तहत उनका आगमन बेगूसराय में हो रहा है। राष्ट्र एवं समाज को संयम, सेवा, सदाचार और सनातन संस्कारों से सुसज्जित करने की मुहिम के तहत उनका सत्संग व प्रवचन का कार्यक्रम हर्ल टाउनशिप के मैदान में होना है।

18 सितंबर को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से अपराह्न ढ़ाई बजे तक उनका प्रवचन का कार्यक्रम होना है। युवा जागरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक नैतिकता की भावना के प्रसार तथा भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने के संकल्प के तहत निरंजन पीठाधीश्वर पूरे भारतवर्ष की यात्रा कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा शुरू कर दी गई है। पीठाधीश्वर जी के द्वारा नशा मुक्ति और महिला सम्मान और सहयोगी जीवन शैली सरीखे सामाजिक संदेश भी दिये जाएंगे। मौके पर माधव कुमार, राजकुमार गैना, शुभम भारद्वाज समेत अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




