ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायपुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार

पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार

बेगूसराय। निज प्रतिनिधि लय डीएसपी निशीता प्रिया ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान शहर के ट्रैफिक चौक के समीप से शराब के नशे के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। रात में ही मेडिकल जांच...

पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 05 Mar 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। निज प्रतिनिधि

सदर अस्पताल में शुक्रवार को नगर थाने की पुलिस को चकमा देकर शराब के नशे में रहने का आरोपित राजेश पासवान फरार हो गया। पुलिस उसे कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल ले गयी थी। इससे नगर थाने की पुलिस विभाग में सनसनी फैल गयी। मुख्यालय डीएसपी निशीता प्रिया ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान शहर के ट्रैफिक चौक के समीप से शराब के नशे के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। रात में ही मेडिकल जांच में शराब होने की पुष्टि के बाद शुक्रवार को जेल भेजने से पहले सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए पुलिस ले गयी थी। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें