
शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। एबीवीपी नेताओं ने बेसिक स्कूलों की अनुपयोगिता और प्लस टू के प्रधानाध्यापक द्वारा अवैध वसूली पर कार्रवाई...
बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा l एबीवीपी नेता अजीत चौधरी, प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर बेसिक स्कूल का भवन बना हुआ है। किंतु वह प्रयोग में नहीं है l प्लस टू के प्रधानाध्यापक द्वारा नामांकन में अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक कमल कश्यप एवं नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि विज्ञान संकाय में सीट नहीं है जबकि छात्र-छात्राओं की पहली पसंद विज्ञान संकाय ही है l अतः विज्ञान संकाय में सीट वृद्धि की जानी चाहिए l नगर सह मंत्री अमन कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, नगर सह मंत्री विशाल कुमार, आलोक कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे l


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




