ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराययुवक को गोलियों से छलनी कर आंखों में डाला तेजाब

युवक को गोलियों से छलनी कर आंखों में डाला तेजाब

बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हत्याकांड की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। डंडारी थाना क्षेत्र के तुर्किया गांव में नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी सहदेव महतो के...

युवक को गोलियों से छलनी कर आंखों में डाला तेजाब
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 12 Oct 2019 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हत्याकांड की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। डंडारी थाना क्षेत्र के तुर्किया गांव में नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी सहदेव महतो के पुत्र 40 वर्षीय तुलसी महतो को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को तुर्किया गांव में एक भंवरा के समीप हाथ-पांव बंधा तुलसी महतो का शव मिला। सूचना मिलते ही डंडारी व नावकोठी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी क्रांति देवी, पुत्र प्रिंस एवं अविनाश तथा पुत्री श्रीमंती का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोते हुए कहती है कि अब के देखतै हो। केना जीबै हम। परिवार में एकमात्र सहारा तुलसी ही था। नावकोठी थानाध्यक्ष शशि कुमार व डंडारी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तेजाब, एक गोली, मोबाइल व चप्पल बरामद किया गया है। मृतक के सीने में दो व सिर में एक गोली लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार ऐसा लगता था कि पहचान मिटाने के लिए मृतक की आंखों में तेजाब डाला गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तुलसी महतो भी अपराधी चरित्र का व्यक्ति था। नावकोठी थाने में इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं। पूर्व मुखिया अरुणा देवी के पुत्र को गायब करने देने के मामले में भी वह वांछित था। फिहलाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं सका है। किसी महिला के फोन करने पर तुलसी महतो निकला था घर से पुलिस के अनुसार तुलसी महतो का अवैध संबंध कुछ महिलाओं से था। शुक्रवार की रात किसी महिला ने उसे फोन कर बुलाया। इस पर उसकी पत्नी ने बाहर जाने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और चला गया। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तुलसी महतो को किसी महिला ने फोन कर बुलाया। इस पर उसकी पत्नी ने बाहर जाने से मना किया। पति के पीछे-पीछे वह चल पड़ी। जब वह पीछे से बगल के शिव मंदिर के पास गई तो देखा कि गांव के ही बमबम महतो उसके पति को पकड़े हुए था। पत्नी क्रांति देवी ने बताया कि आरजू-मिन्नत की तो मुझे भी गोली मार देने की धमकी दी। उनके साथ में गांव के ही रंजीत महतो, विनोद महतो, रणवीर महतो, छोटू महतो और अमरजीत महतो जो सभी हथियार से लैस थे, उसके पति को जबरदस्ती खींचते हुए ले गए। इसके बाद रात में पति की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी नहीं पता चला। सुबह में तुर्किया गांव के पास शव बरामद होने की सूचना मिली। हेडक्वार्टर एसडीपीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तुलसी महतो का शव मिलने पर पूछताछ में तुलसी महतो का गांव की कुछ महिलाओं से अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। इधर, डंडारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक एक आपराधिक मामले में वांटेड था। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें छह लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें