दुबारा प्रेषित-अवकाशप्राप्त एचएम के निधन के उपरांत पार्थिव शरीर दधीचि देह दान समिति को सौंपा गया
अवकाशप्राप्त एचएम के निधन के उपरांत पार्थिव शरीर दधीचि देह दान समिति को सौंपा गया अवकाशप्राप्त एचएम के निधन के उपरांत पार्थिव शरीर दधीचि देह दान समिति को सौंपा गया फोटो कैप्शन-अवकाशप्राप्त एचएम के...

बीहट। निज संवाददाता बिक्रमपुर हाई स्कूल के अवकाशप्राप्त एचएम पहसारा निवासी 90 वर्षीय फुलेना सिंह के निधनोंपरांत उनके पार्थिव शरीर को आईजीएमएस के दधीचि देह दान समिति को सौंप दिया गया।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
श्रीसिंह बीहट में अपने पुववधु डा. संगीता राजन के क्लीनिक में गुरूवार को अंतिम सांस ली। बेगूसराय देह दान समिति के जिला सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रीसिंह व उनकी पत्नी सुशीला देवी ने 26 मई 2024 को मरणोपरांत मेडीकल कॉलेज को देहदान करने का शपथ पत्र भरा था। आज जब उनका निधन हुआ तो जिला देह दान समिति के सचिव निरंजन कुमार सिंह, पुत्र इंजीनियर पंकज कुमार, पुत्रवधु डा. संगीता राजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर पटना आईजीएमएस गये और वहां दधिचि देह दान समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की मौजूदगी में पार्थिव शरीर मेडीकल परीक्षण तथा अंगों के प्रत्यारोपण को लेकर सौंपा।
परिवार का योगदान
पुत्रवधु डा. संगीता राजन ने बताया कि उनके पिता पूर्व विधायक राजेन्द्र राजन भी मरणोपरांत देह दान का निर्णय ले चुके हैँ। उनके पिता के द्वारा प्रेरित किये जाने के बाद ही उनके सास व श्वसुर ने देहदान का निर्णय लिया था। इसके पूर्व पार्थिव शरीर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र राजन, जिला देह दान समिति के अध्यक्ष सु शील राय समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पहला देहदान
जिला देह दान समिति के सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि बेगूसराय जिला से श्रीसिंह का दूसरा देहदान हुआ है। इसके पूर्व उनके पिता अधिवक्ता अवधेश कुमार लाल का 27 अगस्त 2023 को देहदान हुआ था।


