Hindi NewsBihar NewsBegusarai News5th Death Anniversary of Congress Leader Ramdev Rai Celebrated with Commitment to Complete His Unfinished Work
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक

संक्षेप:

मंसूरचक में पूर्व विधायक रामदेव राय की 5वीं पुण्यतिथि इकरा फाउंडेशन सभागार में मनायी गयी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके...

Aug 30, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

मंसूरचक। पूर्व विधायक सह कांग्रेस के कद्दावर नेता स्मृतिशेष रामदेव राय की 5वीं पुण्यतिथि प्रखंड के फाटक चौक स्थित इकरा फाउंडेशन के सभागार में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की। कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके संकल्पित अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर अमीन उद्दीन, मो. जावेद, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान,निखिल राज, श्यामनंदन महतो, संजय महतो, रामकल्याण महतो, मो. सलामत आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।