आश्वासन के बाद अनशन खत्म
गढ़हरा के बारो मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर 55 घंटे से चल रहा अनशन रविवार को समाप्त हो गया। उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने भूख हड़ताल कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। अब समिति हाई कोर्ट पटना जाने की तैयारी कर रही है।

गढ़हरा(बरौनी)। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला बारो मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर 55 घंटे से चल रहा अनशन रविवार को आश्वासन के बाद खत्म कर दिया गया। अनशन पर बैठे समाज सेवा संघर्ष समिति के वरिष्ठ नागरिकों को बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवायी। इधर, समिति अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,सुरेन्द्र कुमार,सुभाष चौधरी आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग से प्राप्त पत्रों के आधार पर अब समिति हाई कोर्ट पटना जाने के लिए स्वतंत्र है। तीसरे दिवस के धरना प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, रविन्द्र आर्य, ब्रजेश कुमार, प्रमोद सिंह, कन्हैया सिंह, गोविंद कुमार, राहुल कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



