वीरपुर में रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना, विरोध में सड़क जाम

वीरपुर में रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना, विरोध में सड़क जाम

संक्षेप:

प्रादेशिक व लीड पेज 3::::::::::म के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मनीष। फोटो नं. 21, बेटे की हत्या के बाद रोती-बिलखती मां और उसे ढांढ़स बंधातीं महिलाएं। फोटो नं. 22, कपड़ा व्यवसायी की हत्या के बाद शव को...

Dec 11, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

वीरपुर/तेघड़ा,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहरबन्नी ब्रह्म स्थान के पास गुरुवार की सुबह बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी 35 वर्षीय मो. शहजाद को गोलियों से भून डाला। उक्त व्यवसायी तेघड़ा प्रखंड के पिपरा दोदराज पंचायत के फरदी गांव निवासी मो. अजीम का पुत्र था। घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि मो. शहजाद सुबह में बाइक पर कपड़े का बंडल बांध कर घर से वीरपुर पुल चौक स्थित अपनी दुकान के लिए निकला था। तभी बहरबन्नी ब्रह्मस्थान के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और एक के बाद एक तीन गोलियां मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो गोली उसकी आंख के ऊपर व एक गोली उसके पेट के पास लगी। गोली लगने के बाद वह बाइक समेत रोड पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बदमाश उसकी जेब से पांच हजार रुपए और उसका मोबाइल लेकर भी भाग निकले। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ अपराधियों ने उसकी हत्या की है। वे लोग मो. शहजाद से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहे थे। पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी और कथित आरोपितों ने परेशान नहीं करने की बात कही थी। मृतक के भाई मो. कौशर अली ने बताया कि एक माह पूर्व से वे लोग फिर रंगदारी की मांग करने लगे थे। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि मो. शहजाद मिलनसार व मृदु स्वभाव का था। उसकी शादी के महज छह महीने ही हुए थे। घटना के बाद नवविवाहिता पत्नी, भाई समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।