Begusarai News: 53 दिनों बाद भी अपहृत बच्चे का सुराग नहीं
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बलिया के बैदाबाद में तीन वर्षीय मोहम्मद जीशान 22 अगस्त को घर के पास से लापता हो गया था। पिता के काम पर निकलने के कुछ देर बाद बच्चा भी घर से बाहर आया और फिर नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। डॉग स्क्वायड की मदद सहित तलाश के बावजूद 53 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Begusarai News: बलिया। लखमिनिया से लापता 3 वर्षीय मो. जीशान का 53 दिन बाद भी कुछ अता पता नहीं है। हालांकि पुलिस अभी भी छानबीन कर रही है लेकिन अब तक परिणाम शून्य है। बलिया के बैदाबाद निवासी मो. सिराज के तीन वर्षीय इकलौता पुत्र मो. जीशान का अपहरण 22 अगस्त को उसके घर के समीप से कर लिया गया था। सुबह मो. सिराज काम पर जाने के लिए घर से निकला तो उसके पीछे उसका पुत्र भी आया और उसके बाद गायब हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चलने पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 440/ 26 दर्ज कराया गया था।
डॉग स्क्वायर्ड की टीम आई लेकिन कुछ नहीं पता चला। दिन के उजाले में घर के समीप से दिनदहाड़े एक मासूम बच्चा के अपहरण की घटना से गांव के लोग डरे-सहमे हुए हैं।

