Begusarai News: बेगूसराय में घर से 30 किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी में युवक का मिला शव
Begusarai News: बिगूसराय के आकोपुर गांव में 26 वर्षीय संजय चौधरी बूढ़ी बुड्ढी गंडक नदी में स्नान करते समय डूब गए। शव की तलाश 20 घंटे के बाद मछुआरे द्वारा जाल में फंसने पर मिली। संजय अपने परिवार का इकलौता चिराग था और उनके एक पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Begusarai News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुरथाना क्षेत्र के आकोपुर गांव के समीप गुरुवार को बूढ़ी बुड्ढी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 26 वर्षीय संजय चौधरी डूब गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने शव खोजने का प्रयास किया। लेकिन शव नहीं मिला। घटना के 20 घंटे बाद भैरव स्थान के समीप नदी में मछुआरे द्वारा लगाए गये जाल में फंसने के बाद शव बरामद हुआ। मृतक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव निवासी बाल्मीकि चौधरी का पुत्र था । घटना स्थल से घर की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लिया।
उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह परिवार का इकलौता चिराग था। पेशे से किराना दुकानदार था। वह अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गया। पुलिस मामले कि जांच में जुट गयी है।


