घर में घुस बदमाशों ने युवक के सिर में मारी गोली, स्थिति गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

रविवार की रात, पहसारा गांव में 22 वर्षीय अंकित सिंह के सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता ने बताया कि चार बदमाश थे, जिनमें से दो को वह पहचानता है। अंकित का इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने एफएसएल टीम भेजी है और जांच शुरू कर दी है।

घर में घुस बदमाशों ने युवक के सिर में मारी गोली, स्थिति गंभीर

नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में रविवार की रात बदमाशों में 22 वर्षीय अंकित सिंह के सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह पिंकू सिंह का पुत्र है। फायरिंग की आवाज सुन पिंकू सिंह दूसरे कमरे से दौड़कर अंकित के कमरे में पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ हालत में है। आनन फानन उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वह कुछ दिन पहले जेल से छुट कर आया है। जख्मी के पिता ने बताया कि चार की संख्या में बदमाश थे।

उनमें से दो को पहचानता हूं।एसपी मनीष ने बताया कि जख्मी से पुछताछ की गयी है। एफ एस एल टीम भेजी गयी है। बखरी डी एस पी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।