मैट्रिक के अनिवार्य पेपर की परीक्षा में 113 गैरहाजिर
Feb 23, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बीहट में मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 66 और दूसरी पाली में 47 छात्र नहीं आए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जिसमें केंद्राधीक्षकों ने कदाचार रहित माहौल की पुष्टि की। राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 66 तथा दूसरी पाली में 47 गैरहाजिर रहे। केंद्राधीक्षक पूनम कुमारी, दीपशिखा, वेणुजा, निरंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र महाराज, आलोक कुमार तथा कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही है। सोमवार को अनिवार्य पेपर अंग्रेजी की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। राज्य कर संयुक्त आयुक्त विनय कुमार ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


