डाक कर्मचारी संघ का 10वां अधिवेशन आज
बेगूसराय। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का 10वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को बेगूसराय में होगा। इस अधिवेशन में कई जिलों से डाककर्मी भाग लेंगे। इसकी तैयारी प्रधान डाकघर में दिनभर चली। यह...
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 04 Dec 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें
बेगूसराय। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का 10वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को बेगूसराय में होगा। इस अधिवेशन में कई जिलों से डाककर्मी भाग लेंगे। इसकी तैयारी प्रधान डाकघर में दिनभर चली। यह जानकारी देते हुए प्रमंडलीय सचिव राम रंजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार परिमंडल के प्रांतीय सचिव उपेन्द्र तिवारी मुख्य रुप से शिरकत करेंगे। रविवार को अधिवेशन दिनभर प्रधान डाकघर सभागार में चलेगा।