ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय1687 वोटरों में 1022 ने डाले वोट

1687 वोटरों में 1022 ने डाले वोट

बखरी में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव क्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। चुनाव के लिए शकरपुरा उच्च विद्यालय में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 4...

1687 वोटरों में 1022 ने डाले वोट
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 13 Dec 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बखरी। निज संवाददाता

मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। चुनाव के लिए शकरपुरा उच्च विद्यालय में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। बूथ संख्या 1, 1 क, 1 ख, 1 ग बनाए गए हैं। इन चार बूथों पर कुल 1687 मतदाता हैं। जिनमे 1022 मतदाताओं ने वोटिंग की है। मतदान के लिए कुल 16 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया। वोटिंग के दौरान मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद की एक एक सीट, कार्यसमिति के 11 पद पर वोटिंग हुई है। कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इधर वोटों की गिनती देर शाम शुरू की गई।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े