बेगूसराय में जमीन देखकर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना
बेगूसराय के सिंघौल में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जमीन से जुड़े सौदे के विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह 49 नंबर ढाला के पास हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय वरुण चौधरी के रूप में हुई है। वह डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव के रहने वाला था और जमीन की खरीद बिक्री का काम करते था। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में परिवार के साथ रह रहा था। जमीन के सौदे को लेकर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वरुण सोमवार को कहीं पर जमीन देखने गया था। इसके बाद बाइक से एक सहयोगी के साथ अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वरुण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरी की संख्या तीन थी और वे एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही वरुण का बेटा और अन्य परिजन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उसे उठाकर पहले शहर के एक निजी क्लिनिक लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
फिर उसे बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वरुण चौधरी को बदमाशों ने 5 गोलियां मारीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
बेगूसराय के एसपी मनीष और सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


