नितिन, सम्राट के साथ पवन सिंह और मैथिली बांकीपुर में मांगेंगे वोट, बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लोक गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है। 

pawan singh maithil thakur bjp bankipur star campaigner

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार की बांकीपुर सीट उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वोट मांगते नजर आएंगे। इसके अलावा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भोजपुरी स्टार सह सांसद पवन सिंह, लोकगायिका सह विधायक मैथिली ठाकुर समेत अन्य नेता भी शामिल हैं। बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोट पड़ेंगे। बीजेपी के नीरज सिन्हा का मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से है।

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायकी छोड़ दी थी, इस कारण बांकीपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। लगातार 5 बार विधायक रहे नितिन नवीन भी खुद बांकीपुर में अपनी पार्टी के कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर है।

मंत्रियों को भी जिम्मेदारी

बीजेपी ने बांकीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानदं राय, गिरिराज सिंह, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, लखेंद्र पासवान को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

पवन सिंह और मैथिली ठाकुर स्टार प्रचारक

बीजेपी से राज्यसभा सांसद एवं भोजपुरी कलाकार पवन सिंह भी बांकीपुर में नीरज सिन्हा के समर्थन में प्रचार करते नजर आएंगे। उनका नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, अलीनगर सीट से बीजेपी की विधायक एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी गायक एवं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, पूर्व आईपीएस एवं विधायक आनंद मिश्रा जैसे नामों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

बीजेपी ने बांकीपुर में बदला है कैंडिडेट

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी को बांकीपुर से प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीजेपी ने प्रत्याशी बदलकर नीरज सिन्हा को टिकट दिया।

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी सूची-

  • नितिन नवीन
  • सम्राट चौधरी
  • संजय सरावगी
  • विनोद तावड़े
  • दीपक प्रकाश
  • नित्यानंद राय
  • गिरिराज सिंह
  • राधा मोहन सिंह
  • संजय जायसवाल
  • रविशंकर प्रसाद
  • सतीश चंद्र दुबे
  • राजभूषण चौधरी
  • मंगल पांडेय
  • दिलीप जायसवाल
  • अश्विनी चौबे
  • विजय सिन्हा
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • मनोज तिवारी
  • जीवेश कुमार
  • जनक राम
  • रामकृपाल यादव
  • मिथिलेश तिवारी
  • केदार प्रसाद गुप्ता
  • लखेंद्र पासवान
  • संजीव चौरसिया
  • पवन सिंह
  • रेणु देवी
  • मैथिली ठाकुर
  • शीला प्रजापति
  • कृष्णा कुमार मंटूस
  • संजय गुप्ता
  • रत्नेश कुमार
  • मनोज शर्मा
  • सीता साहू
  • रेश्मी चंद्रवंशी
  • आनंद मिश्रा
  • सरोज रंजन पटेल
  • बलराम मंडल
  • सुषमा साहू
  • रूप नारायण मेहता

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।