बांकीपुर उपचुनाव: लालू, नीतीश, उपेंद्र समेत 25 मैदान में; वोटर, सुरक्षा, ईवीएम और अन्य डिटेल
चुनाव के लिए कुल 40 लोगों ने नामांकन किया था। कागजातों की जांच के बाद कुल प्रत्याशियों 14 का नांमाकन रद्द हो गया। शेष 26 उम्मीदवारों में से एक ने अपना नाम वापस ले लिया।

Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अब 25 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को एक निर्दलीय मिथिलेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव के लिए कुल 40 लोगों ने नामांकन किया था। कागजातों की जांच के बाद कुल प्रत्याशियों 14 का नांमाकन रद्द हो गया। शेष 26 उम्मीदवारों में से एक ने अपना नाम वापस ले लिया। डीएम कुंदन कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उनके साथ एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार पटेल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
एसएसपी ने बताया कि चुनावों के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। चुनावों के लिए 14 कंपनी सीआरपीएफ की तैनात होगी। इसके अलावा बिहार पुलिस और सैफ के जवानों की तैनाती भी पर्याप्त संख्या में होगी। बांकीपुर की सीमा और आसपास के इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। अबतक दो हथियार, 16 कारतूस बरामद भी किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो एफआईआर भी दर्ज किया गया है।
13 प्रकार के पहचान पत्र से कर सकेंगे मतदान
डीएम ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं हो तो 12 अन्य पहचान पत्र के माध्यम से वोट कर सकते हैं। इनमें पासपोर्ट, ड्रइविंग लाइससेंस, फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पैन कार्ड, फोटो युक्त पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, विकलांगता पहचान पत्र आदि शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मोबाइल रखने की सुविधा मिलेगी। 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को घर पर मतदान की सुविधा मिलेगी। यहां इस आयुवर्ग के 3166 मतदाता हैं जिनमें से 43 लोगों ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है। डीएम ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वीप अभियान के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
मेन प्वाइंट्स
कुल मतदाता- 379616
पुरुष मतदाता- 200060
महिला मतदाता- 179533
थर्ड जेंडर- 23
● ओवरसिज मतदाता- 14
● 18-19 साल के मतदाता- 4998
● 85 वर्ष से अधिक आयु के - 3166
● लिंगानुपात- 895
● सेवा निर्वाचकों की संख्याा- 269
● कुल मतदान केंद्रों की संख्या - 422
● प्रत्येक केंद्र पर दो बैलेटयूनिट : 844 ईवीएम
● सुरक्षित ईवीएम की ससंख्या - 211
ये मैदान में
प्रशांत किशोर: जनसुराज
नीरज कुमार: भाजपा
रेखा कुमारी: राजद
बैजनाथ प्रसाद : भारतीय जवान किसान पार्टी
सुकेश कुमार: निर्दलीय
बागिश नन्दन: निर्दलीय
प्रदीप कुमार: भारतीय आम आवाम पार्टी
बिनोद राय: बिहार जस्टिस पार्टी
अभय चौधरी: निर्दलीय
जितेंद्र दुबे: अखिल भारतीय जनसंघ
प्रेमशंकर प्रसाद: प्राउटिस्ट ब्लॉक
सिकंदर कुमार: निर्दलीय
मनोरंजन कु श्रीवास्तव: -प्रगतिशील जनता पार्टी
तनवीर आलम: 4राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी
महेश कुमार: निर्दलीय
अनिल दास: निर्दलीय
लालू प्रसाद यादव: निर्दलीय
निरंजन कुमार आचार्य: राइट टू रिकॉल पार्टी
उपेन्द्र साहनी राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
अशोक कुमार: समता पार्टी
मनीष शर्मा: राष्ट्रीय अपना दल
नीतीश कुमार : निर्दलीय
ब्रजेश पटेल: निर्दलीय
रामबाबू प्रसाद: राष्ट्रीय गरीब दल
सूरज कुमार यादव:पीपीआई
एनडीए के समर्थन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा अधिवक्ता प्रकोष्ठ की बैठक
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रत्नाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को हाईकोर्ट परिसर में बैठक हुई। इसमें उपचुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। विस क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता मतदाता के घर-घर जाकर उन्हें एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया जायेगा। अधिवक्ता शक्ति सुमन, अतुल शंकर, पारस नाथ, डीके टंडन सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

