Bankipur Seat Result 2025: बांकीपुर में बीजेपी के नितिन नवीन फिर जीते, RJD की रेखा कुमारी हारीं
Bankipur Chunav Result 2025 LIVE: पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नितिन नवीन ने एक बार फिर बंपर जीत हासिल कर ली है। आरजेडी की रेखा कुमारी 51936 वोटों से हार गई हैं।
Bankipur Chunav Result 2025 LIVE: बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नितिन नवीन ने 51 हजार वोटों के भारी अंतर से एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। आरजेडी की रेखा कुमारी को 46363 वोट मिले जबकि नितिन नवीन ने 98299 हासिल किए। बीजेपी के नितिन नवीन यहां से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी एनडीए की तरफ से बीजेपी के नितिन नवीन ही इस सीट पर चुनावी मैदान में थे। जबकि उन्हें टक्कर देने के लिए महागठबंधन से आरजेडी की रेखा कुमारी को उतारा गया था। हालांकि नितिन नवीन ने पांचनी बार भी जीत हासिल कर ली है। बांकीपुर विधानसभा सीट पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह पटना शहर के मध्य भाग को कवर करती है। पहले इसे पटना पश्चिम विधानसभा सीट के नाम से जाना जाता था। 2008 के परिसीमन के बाद इसे बांकीपुर नाम दिया गया।
Bankipur Assembly Seat Result LIVE 2025 18.00: बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नितिन नवीन की जीत का सिलसिला बरकरार है। उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51936 वोटों से हराते हुए पांचवी बार जीत हासिल कर ली है। अनंत सिंह को 98299 और रेखा कुमारी को 46363 वोट मिले।
Bankipur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 12 बजे: बांकीपुर सीट पर 11 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के नितिन नवीन 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 35129 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी को 9वें राउंड के बाद 14172 वोट ही मिले हैं।
Bankipur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 9.31 बजे: बांकीपुर सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के नितिन नवीन 2043 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Bankipur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 8 बजे: बांकीपुर सीट पर मतणगना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी, जिसके रुझान सुबह 8.30 बजे तक आ सकते हैं।
शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस और सीबीपाई का दबदबा था लेकिन फिर ये बीजेपी का अभेद्य किला बन गई। 1990 से ये सीट बीजेपी के खातेव में ही जाती रही है। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस सीट पर चार बार जीत हासिल की। उनके निधन के बाद साल 2006 में उपचुनाव हुए और उनके बेटे नितिन नवीन ने उनकी पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। इसके बाद लगातार तीन बार साल 2010, 2015 और 2020 में नवीन नितिन ही इस सीट पर जीत का परचम लहराते आए हैं। साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस के लव सिन्हा को 39 हजार वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। लव, फिल्म अभिनेता एवं कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं।
इस सीट पर कायस्थ मतदाताओं की संख्या बहुत निर्णायक रही है। BJP के उम्मीदवार नितिन नवीन भी कायस्थ समुदाय से आते हैं। वैश्य और ब्राह्मण मतदाता भी ठीक-ठाक संख्या में हैं। इस सीट पर धीरे-धीरे कम होता मतदान प्रतिशत भी काफी चिंता का विषय है। उधर इस सीट कायस्थ वोटों की भूमिका लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देती है। साल 2009 और 2014 में बीजेपी की टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। फिर साल 2019 में वह कांग्रेस की टिकट पर लड़े लेकिन बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाग साल 2024 के लोकसभा चुनावों में रविशंकर प्रसाद के सामने अंशुल अविजीत को उतारा गया तो कुशवाहा नेता है, हालांकि उन्हें भी हार ही झेलनी पड़ी।





