
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बांका जिला युवा अंग मुक्तिदल ने मनाया युवा दिवस
बांका, नगर प्रतिनिधि-: सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर बांका जिला युवा अंग
बांका, नगर प्रतिनिधि-: सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर बांका जिला युवा अंग मुक्तिदल के युवा अध्यक्ष अमित चौधरी के अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंग मुक्तिदल के केंद्रीय अध्यक्ष एन के प्रियदर्शी और दल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानदीप मंडल उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनके प्रियदर्शी ने युवा शब्द को बहुत ही तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह अंग प्रदेश जो बिहार और झारखंड के भागलपुर व संथाल प्रगणना कमिश्नरी मिलकर अंग जनपद कहलाता है, उसे अलग राज्य का दर्जा अंग प्रदेश के युवा वर्ग के साथ-साथ व्यापारिक संगठन को मिलकर संयुक्त अभियान से मिल सकेगी।
जबकि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानदीप मंडल ने कहा कि, राज्य की वृद्धि प्राकृतिक घटनाएं जैसी है। जिनमें हमारे देश में 29 वें राज्य के रूप में अंग प्रदेश बन सकता है। वहीं कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने कहा यदि शिक्षा रोजगार वह चिकित्सा के साथ-साथ अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं, तो अलग अंग प्रदेश का होना जरूरी है। इस दौरान दल के सदस्य नीरज कुमार, गगन कुमार बंसल,डॉ.सत्यम कुमार, विवेक यादव, सूरज झा, विकास ठाकुर, अनिल शाह, प्रीतम रंजन, बमबम साह, अभय कुमार, विशाल कुमार, संजय यादव के सहित अन्य लोगों ने स्वामी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




