कैफे संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि।खाते में 10 हजार ट्रांसफर कराया था और बदले में उसे नगद राशि दे दी थी। बाद में बैंक खाता जांच करने पर खाते में राशि ऋणात्

कैफे संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव के एक युवक ने गांव के ही कैफे संचालक पर साइबर फ्रॉड से जुड़े रुपये ट्रांसफर करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में भलुआकुरा गांव निवासी विकास प्रसाद यादव ने बताया है कि 20 मई को गांव के ही एक कैफे संचालक संतोष यादव के माध्यम से अपने बैंक खाते में 10 हजार ट्रांसफर कराया था और बदले में उसे नगद राशि दे दी थी। बाद में बैंक खाता जांच करने पर खाते में राशि ऋणात्मक (माइनस बैलेंस) में दिखने लगी।

आवेदक के अनुसार बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि जिस ट्रांजैक्शन आईडी के माध्यम से राशि भेजी गई थी, वह कथित रूप से साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी थी। इसके बाद संबंधित राशि को साइबर प्रक्रिया के तहत होल्ड कर दिया गया। आवेदन में कैफे संचालक पर पूर्व में भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही बताया गया है कि मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई थी, जहां कथित तौर पर विवाद और कहासुनी हुई। आवेदन में यूको बैंककर्मी गांव के ही अरविंद यादव की भूमिका पर भी संदेह जताते हुए जांच की मांग की गई है। पीड़ित ने थाना से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।