ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापापहरणी में व्रतियों ने किया स्नान

पापहरणी में व्रतियों ने किया स्नान

ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में स्थित पापहरणी सरोवर में कद्दू भात के अवसर पर भारी संख्या में व्रतियों ने स्नान किया और पूजा अर्चना की। सुबह से ही सरोवर में स्नान के लिए आस पास के जिलों से हजारों की...

पापहरणी में व्रतियों ने किया स्नान
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 12 Nov 2018 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में स्थित पापहरणी सरोवर में कद्दू भात के अवसर पर भारी संख्या में व्रतियों ने स्नान किया और पूजा अर्चना की। सुबह से ही सरोवर में स्नान के लिए आस पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्घालु मंदार पहुंचने लगे थे। प्रात: पांच बजे से ही आस्थावान श्रद्घालु सरोवर में डुबकी लगाने लगे और पूजा करने लगे। जानकारी हो कि पापहरणी सरोवर में काफी संख्या में लोग व्रत करने आते हैं और यहां पर व्रत कर वापस अपने घरों को लौट गये। सरोवर के चारों तरफ के घाटों पर लोगों की भीड़ मौजूद थी। महिलाओं के लिए चेंजिग रूम की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें कपडे़ बदलने में असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रत्येक साल प्रशासनिकस्तर पर इसकी व्यवस्था की जाती है जो इस वर्ष नहीं हो पायी है। छठ घाटों पर प्रशासनिक उदासीनता साफ झलक रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें