ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाकार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं

कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं

तीन राज्यों के आए एक्जिट पोल के उत्साह से भरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक मंदार पर्वत की तराई में आयोजित की...

कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 09 Dec 2018 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

तीन राज्यों के आए एक्जिट पोल के उत्साह से भरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक मंदार पर्वत की तराई में आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले किशनगंज के सांसद असरारुल हक कासमी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों मंे कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। खासकर तीन राज्यों में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है और दो अन्य राज्यों में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बूथस्तरीय कमेटी की सूचि सात दिनों के अंदर बूथ कमेटी अध्यक्ष, 10 सदस्यों के मोबाइल नंबर सहित अन्य कागजात एक सप्ताह के अंदर भेज दें। वहीं सभा को जिला उपाध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव, अजय चक्रवर्ती, कमलाकांत झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला प्रवक्ता निकेश कुमार सिंह, महासचिव सुरेश यादव, इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गिरीश पासवान, राघवेन्द्र सिंह, अनिल झा, बांैसी अध्यक्ष केशव सिंह, बाराहाट के श्रीनारायण सिंह मनोज आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें