Woman Injured in Fire Accident During Aarti in Amarpur आरती के दौरान साड़ी में लगी आग, महिला झुलसी, रेफर, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsWoman Injured in Fire Accident During Aarti in Amarpur

आरती के दौरान साड़ी में लगी आग, महिला झुलसी, रेफर

अमरपुर के सलेमपुर गांव में एक महिला की साड़ी में आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के समय महिला देवी देवताओं को आरती दिखा रही थी। आग लगने पर परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 28 Dec 2024 12:49 AM
share Share
Follow Us on
आरती के दौरान साड़ी में लगी आग, महिला झुलसी, रेफर

अमरपुर (बांका)। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की शाम में घर में आरती लगाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई जिसमें वह बुरी झुलस गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव के समीर चौधरी की पत्नी संयुक्ता देवी अपने घर में शाम में देवी देवताओं को आरती दिखा रहीं थीं। अचानक दिए की आग उनकी साड़ी में लग गई तथा उनका शरीर जलने लगा। उनके शोर मचाने पर घर के लोग वहां पहुंचे तथा आग को बुझा कर उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां उपचार किया तथा उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।