ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाचुनाव की सरगर्मी के साथ खेसर को प्रखंड बनाने की मांग फिर हुई तेज

चुनाव की सरगर्मी के साथ खेसर को प्रखंड बनाने की मांग फिर हुई तेज

चिर प्रतीक्षित खेसर को प्रखंड बनाने की मांग

चुनाव की सरगर्मी के साथ खेसर को प्रखंड बनाने की मांग फिर हुई तेज
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 13 Jul 2020 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

फुल्लीडुमर [ बांका ] | निज प्रतिनिधि

पिछले करीब चार दशकों से क्षेत्रीय लोगों की चिर प्रतीक्षित खेसर को प्रखंड बनाने की मांग फिर चुनाव की सरगर्मी के साथ ही तेज होने लगी है। इसके लिये संघर्षरत क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से एक बार फिर खेसर को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर गुहार लगाई है। खेसर को प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सचिव गोपाल सिंह, वरीय कांग्रेसी सदानंद सिंह, अच्युतानंद सिंह, कुलदीप नारायण पंडित, सुधीर सिंह, सरयुग पंडित, रामानंद पंडित, अशोक भगत आत्मदर्शी आदि बताते हैं कि खेसर को प्रखंड बनाने को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, चंद्रशेखर सिंह, लालू प्रसाद से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार खेसर को प्रखंड बनाने की मांग की गई। आठ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित खेसर को प्रखंड बनाने के लिए तत्कालीन डीएम को आवश्यक कागजात के साथ अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में 24 जुलाई 12 को जमा करने के लिए निर्देश दिया गया था। परंतु आजतक सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। जिससे क्षेत्रीय लोग निराश हैं। जबकि इस बीच अन्य प्रखंडों का सृजन भी किया गया। बावजूद इसके पिछले चार दशकों से प्रखंड बनने लायक खेसर को इससे वंचित कर दिया गया। जिससे यहां के क्षेत्रीय बुद्धिजीवी काफी निराश हैं। जबकि इसके लिए इस समय जिला से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास तक लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन भी किया। बावजूद इसके खेसर को प्रखंड बनाने का सपना आजतक अधूरा है। संघर्ष समिति के सचिव गोपाल सिंह एवं सदस्यों ने बताया कि जबकि इसके लिए कई बार इसके आसपास के प्रखंडों शंभूगंज, फुल्लीडुमर, बेलहर पंचायतों को काटकर कुल ग्यारह पंचायतों का एक नए प्रखंड के रूप में खेसर को दर्जा देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। करीब चार वर्ष पूर्व भी सरकार द्वारा सूबे में 16 नए प्रखंड बनाने जैसे प्रस्ताव में खेसर अहम था। जो उस समय सरकार की यह घोषणा भी बेकार साबित हुई। यहां के बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से एक बार फिर खेसर को प्रखंड बनाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें