साप्ताहिक जनता दरबार में रास्ता विवाद में मापी का आदेश

Mar 01, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को अंचल कार्यालय में भू-विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर साप्ताहिक

साप्ताहिक जनता दरबार में रास्ता विवाद में मापी का आदेश

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को अंचल कार्यालय में भू-विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान केंदुआर निवासी सुनील ठाकुर एवं दिलीप मिश्रा के बीच चल रहे रास्ता विवाद से संबंधित एक नए आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीओ ने मामले की सत्यता जांचने हेतु भूमि की मापी कराने का आदेश दिया। इसके अलावा हाहा गांव के प्रथम पक्ष गोविंद यादव एवं रामदेव यादव, सलैया के महेंद्र तांती एवं महेश तांती, भलुआ के कन्हैया सिंह एवं कृष्णदेव सिंह तथा मिथलेश यादव सहित अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीओ ने संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।