ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकामौसम: धूप से राहत पर सता रही ठंड की कनकनी

मौसम: धूप से राहत पर सता रही ठंड की कनकनी

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को मौसम साफ रहा मगर धूप की तपिश पर सर्द पछुआ हवा का पहरा रहा। सुबह समय...

मौसम: धूप से राहत पर सता रही ठंड की कनकनी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 22 Jan 2023 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। शनिवार को मौसम साफ रहा मगर धूप की तपिश पर सर्द पछुआ हवा का पहरा रहा। सुबह समय से सूरज निकला, लेकिन दो बजे के बाद धूप बेअसर रही। सूरज ढलते ही शाम से गलन बढ़ने लगी और ठंड का सितम तेज हो गया। अधिकतम पारा तो लगातार तीन दिन से लगभग स्थिर है, लेकिन न्यूनतम पारा पिछले दिनों की तुलना में 1.4 डिग्री नीचे खिसक गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने से धूप निकलने का आसार है। अगले सप्ताह से मौसम फिर करवट लेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जुबली साहू ने देते हुए बताया कि अगले सप्ताह बादल छाने की उम्मीद है। इस दौरान पछुआ और पूर्वा हवा भी चलेगी। ऐसे में सुबह और रात के वक्त ठंड बनी रहेगी। इधर ठंड के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें