
मौसम ने बदली करवट धूप खिलने से जिलेवासियों को मिली राहत
मौसम ने बदली करवट धूप खिलने से जिलेवासियों को मिली राहतहॉल बांका व अन्य सहयोगीयों के द्वारा कुष्ठ कार्यक्रम के काय चिकित्सक संजीत कुमार के द्वारा जनसह
बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कुछ दिनों से ठंड और कोहरे के बीच जूझ रहे जिलेवासियों को सोमवार को खिली धूप से बड़ी राहत मिली। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंड का असर जरूर देखने को मिला, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप निकल आई। धूप खिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। जबकि दोपहर के समय जिले के पार्कों, खुले मैदानों और सड़कों के किनारे लोग धूप सेकते दिखे। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए धूप राहत लेकर आई।
इधर जिले के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी देखी गई। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड के कारण ग्राहक कम आ रहे थे, लेकिन धूप निकलते ही बाजार में रौनक लौट आई है। हालांकि, राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिलेवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी आशंका जताई गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई। मगर शाम ढलते ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात होते-होते पारा गिरकर करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि बढ़ने से लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट इधर मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।उधर चिकित्सकों का कहना है कि, अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनें, ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। मौसम के इस बदले मिजाज में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव बताया जा रहा है। फोटो- 5 सदर अस्पताल प्रांगण में सोमवार को धूप का आनंद लेती महिला मरीज अपने बच्चों के साथ वर्ग 8 तक के सभी स्कूल 13 तक बंद का आदेश बांका। एक संवाददाता ठंड के लगातार बढ़ने के कारण डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा सोमवार को आदेश जारी कर कहा गया है कि जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में कक्षा 08 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 13 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। वहीं कक्षा 08 से ऊपर की सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित की जाएँगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाओं हेतु संचालित विशेष कक्षाओं एवं परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




