पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया संन्होला जगदीशपुर मार्ग जाम

Feb 21, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धोरैया(बांका)संवाद सूत्र प्रखंड के काठबनगांव-बीरबलपुर पंचायत अंतर्गत काठबनगांव एवं आलमनगर गांव में पिछले एक सप्ताह से

पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया संन्होला जगदीशपुर मार्ग जाम

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड के काठबनगांव-बीरबलपुर पंचायत अंतर्गत काठबनगांव एवं आलमनगर गांव में पिछले एक सप्ताह से नल-जल आपूर्ति ठप रहने से पानी की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को संन्होला जगदीश मार्ग को काठबनगांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। करीब डेढ़ घंटा तक सन्हौला-जगदीशपुर मार्ग को ग्रामीणों द्वारा जाम कर दिए जाने से सड़क क़े दोनों ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गयी। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलने क़े साथ ही धनकुंड थानाध्यक्ष सुरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधि क़े सहयोग से ग्रामीणों को एक सप्ताह से हो रही पानी की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की बात कही गई।

वही ग्रामीणों क़े द्वारा पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम की खबर सुन बीडीओ अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा की यदि जानबूझकर मामले की अनदेखी की गई है तो संबंधित पदाधिकारी या कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी। वही पीएचईडी विभाग के एसडीओ ने भी जल्द जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों क़े द्वारा जाम हटाया गया और मुख्य सड़क पर यातायात बहाल हो गया। स्थानीय लोग मुशाहिद आलम ने बताया कि प्रशासनिक पहल के बाद शाम में पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।