Banka News: हैवतपुर के ग्रामीणों के लिए नल जल योजना आज तक सपना
Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधिपंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि बाराहाट प्रखण्ड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार स्थित हैवतपुर गाँव

Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखण्ड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार स्थित हैवतपुर गाँव के ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यहाँ के ग्रामीणों को इक्कसवीं सदी में भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है।
सरकार की योजना
सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना इस टोले के लिए आज तक महज एक सपना बनकर रह गया हैग यग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक साल से इस टोले में ठेकेदार द्वारा नल जल योजना का काम कछुआ गति से किया जा रहा है। कार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो सका है।
निर्माण की स्थिति
गाँव के बीचों-बीच एक आधा-अधूरा जल मीनार (पानी की टंकी) बनाकर छोड़ दिया गया है, जो विभाग और संवेदक की लापरवाही की गवाही दे रहा है।इस आधे-अधूरे निर्माण के कारण टोले के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर-दराज के चापाकालों या अन्य असुरक्षित स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि संवेदक पर नकेल कसी जाए और जल्द से जल्द इस अधूरी योजना को पूरा कराकर हैवतपुर गाँव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाए।


