नगर के वार्ड 22 व 24 वासियों को नहीं मिल रही समुचित सुविधा
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता नगर परिषद अंतर्गत बसने वाले लोग आज भी उपेक्षा के शिकार हैं। उनके वार्ड में साफ सफाई नहीं होती...
बांका। एक संवाददाता
नगर परिषद अंतर्गत बसने वाले लोग आज भी उपेक्षा के शिकार हैं। उनके वार्ड में साफ सफाई नहीं होती है साथ ही उनकी समस्या का समाधान करना वार्ड पार्षद ने छोड़ दिया है। हाल नगर के वार्ड नंबर 22 एवं 24 का देखा जाए। वार्ड 22 के वार्ड पार्षद की मौत के बाद यह पूरी तरह उपेक्षित हो गया है। इस वार्ड में मुख्य सड़क पर ही नाले का गंदा पानी बहता है। साफ सफाइ नहीं हो रही है। बरसात के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इसी प्रकार वार्ड 24 का भी हाल है। लोगों ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी से दोनो वार्ड में सफाइ कराने की मांग की है।
सड़क निर्माण के साथ ही बिगड़ी सूरत
बांका। एक संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र के बहरा एवं डाला पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर मोड़ से दारा तक हाल ही में सड़क का निर्माण कराया गया था जो निर्माण होने के साथ ही जर्जर हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही होती थी जिस पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी किया था। इसके बावजूद भी सड़क जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की पुन: मरम्मत की मांग की है।