
पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को सक्रिय रूप से चलाया जाए: डीएम
संक्षेप: बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता समाहरणालय सभागार में शनिवार को मतदाता जागरूकता मंच एवं स्वीप जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
बांका। एक संवाददाता समाहरणालय सभागार में शनिवार को मतदाता जागरूकता मंच एवं स्वीप जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों एवं मंच की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी समन्वयपूर्वक कार्य करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि “सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने परिवार के साथ-साथ आम मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।

प्रत्येक अधिकारी और कर्मी स्वयं मतदान करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मतदान के महत्व से अवगत कराना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता अपनी भागीदारी निभाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, निबंध, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन कर अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाए। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




