Hindi NewsBihar NewsBanka NewsVoter Awareness Campaign Launched in Banka District for Bihar Assembly Elections 2025
डीएम एसपी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

डीएम एसपी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

संक्षेप: बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर बांका जिले के सभी प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के

Wed, 5 Nov 2025 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर बांका जिले के सभी प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विजयनगर से गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा; अपर समाहर्ता, बांका; उप विकास आयुक्त, बांका; नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग; नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रभात फेरी में विद्यालयों के विद्यार्थी, जीविका दीदियाँ तथा आमलोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ एवं बैनर लेकर आम मतदाताओं से मतदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। फेरी के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान”, “वोट है आपका अधिकार, करें इसका उपयोग बार-बार”, “11 नवंबर को वोट करेगा बांका”, तथा “मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें सबकी भागीदारी अनिवार्य है” जैसे प्रभावशाली नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान किया गया। प्रभात फेरी में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने आम मतदाताओं से आगामी विधानसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों तथा आस-पड़ोस के मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करें, ताकि बांका जिले में मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हो सके। “सभी जानते हैं कि लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। 11 नवंबर की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।” जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर आपके लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, धूप से बचाव हेतु शेड, रैम्प, मोबाईल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाएँ एवं वृद्धजनों के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं स्वयं सेवकों की व्यवस्था की जा रही है। मतदाताओं को असुविधा न हो इसके लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है जहाँ पर आप अपना वोटर लिस्ट में क्रमांक संख्या एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है। महिला मतदाताओं के लिए अलग पंक्ति का निर्माण करने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने बताया कि कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।