Hindi NewsBihar NewsBanka NewsVote Counting for 5 Assembly Seats in Banka Bihar Set for Friday
किसके सिर सजेगा जीत का ताज और किसकी होगी हार, फैसला आज

किसके सिर सजेगा जीत का ताज और किसकी होगी हार, फैसला आज

संक्षेप: पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड किसके सिर सजेगा जीत का ताज और किसकी होगी हार, फैसला आज मतदान के बाद नुक्कड़ों व चौराहे पर

Fri, 14 Nov 2025 01:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, निज प्रतिनिधि। बांका के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव का मतगणना शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। पीबीएस कॉलेज परिसर में सभी पांचों विधानसभा की गिनती होगी। कुल 58 उम्मीदवारों को मिले जनता का आशीर्वाद का परिणाम शुक्रवार को आएगा। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही चौक-चौराहे व नुक्कड़ों पर हार-जीत का कयास लगाए जाने का सिलसिला जारी रहा। राजनीतिक पार्टियां, प्रत्याशी व समर्थक अपने-अपने कैलकुलेशन के आधार पर जीत की दावेदारी पेश कर रहे हैं। चाय व पान की दुकानों पर भी गुरूवार को हार जीत की चर्चा होती रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्याशी और उनके समर्थक अनसुलझे दलीलों के साथ अपनी जीत की दावेदारी की गणित सुलझाते नजर आ रहे थे कि मानो उनका कैल्कुलेशन कभी फेल नहीं हो सकता। राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर के अधिकतर राजनीतिक दलों के समर्थकों की ओर से जीत पक्की की दावेदारी की जाती रही। बहरहाल किन-किनके सिर विधायक का ताज सजेगा, इसका फैसला शुक्रवार को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि, मतगणना शुरू होने के दो घंटे बाद से ही रूझान आने लगेगा। जो उम्मीदवारों के हार-जीत की दिशा तय करेगा। शहर के पीबीएस कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती से होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए मतगणना केंद्र में 14 टेबल बनाए गए हैं। वोटिंग के बाद जिले के मतदाताओं ने सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे 58 उम्मीदवारों के भाग्य को एवीएम में लॉक कर दिया है। अब मतगणना के बाद ही इन उम्मीदवारों के भविष्य तय होंगे। इसके साथ ही बिहार में किसकी सरकार बनेगी इससे भी धुंध झंट जाएगा। फिल्वक्त पीबीएस कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह में 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। जिसकी निगरानी तीसरी आंख से भी की जा रही है। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में हुए ऐतिहासिक मतदान ने कृर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिले में 70.78 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिससे मतगणना में भी अधिक समय लगने की संभावना है। ऐसे में चुनाव के परिणाम आने में भी विलंब हो सकता है। इसबार के चुनाव में धोरैया व कटोरिया के सिटिंग विधायकों का टिकट कट जाने के बाद इन दोनो विधानसभा में इसबार जो भी विधायक बनेंगे वे नया चेहरा होगा। हालांकि मैदान में दोनो क्षेत्रों से पूर्व विधायक खड़े हैं। अमरपुर विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें जदयू से मंत्री जयंत राज मैदान में हैं। वहीं उनके सामने कांग्रेस से जितेन्द्र सिंह हैं। बांका विधानसभा से कुल 14 उम्मीदवार हैं जिसमें भाजपा से रामनारायण मंडल एवं सीपीआई से संजय कुमार के बीच लड़ाई है। वहीं धोरैया से कुल 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें जदयू से पूर्व विधायक मनीष कुमार एवं राजद से त्रिभुवन प्रसाद के बीच लड़ाई है। कटोरिया से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें भाजपा से पुरनलाल टुडू एवं राजद से पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम के बीच मुकाबला है। वहीं बेलहर से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहें हैं जिसमें जदयू से मनोज यादव एंव राजद से चाणक्य प्रकाश रंजन में मुकाबला है।