Banka News: बांका : करसोप गांव का मुख्य पथ हुआ बदहाल, लोग बेहाल
Banka News: करसोप पंचायत गांव के वार्ड संख्या-2 में दो दर्जन से अधिक परिवार आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। बारिश में कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण अधिकारीयों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।

Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। करसोप पंचायत गांव के वार्ड संख्या-2 की तस्वीर सरकारी दावों की पोल खोल रही है। यहां दो दर्जन से अधिक परिवार आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं । बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल भरा कदम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और सूखे के मौसम में वे किसी तरह शिवोत्तर तालाब के तटबंध पर बनी कच्ची सड़क से होकर अपने वाहन घर तक ले जाते हैं। लेकिन बारिश शुरू होते ही यह रास्ता कीचड़ और जलजमाव से पूरी तरह बदहाल हो जा रहा है।
ग्रामीणों की समस्याएं
जिस पर किसी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हुआ है। कई स्थानों पर सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे वाहन ले जाना असंभव हो जाता है। इतना ही नहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तालाब के किनारे से होकर गुजरती है और थोड़ी-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
जनप्रतिनिधियों से गुहार
स्थानीय ग्रामीण प्रकाश पासवान, रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे वर्षों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर आज तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे समय पर इलाज मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
मुखिया का बयान
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की गुहार लगाई है। इधर करसोप पंचायत के मुखिया मीना कुमारी ने बताई कि इन सड़कों का निर्माण कराने को लेकर वह प्रयासरत है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा विकास कार्य में निजी फायदा नहीं होते देख बाधा पहुंचाने के कारण सड़क का निर्माण कर नहीं हो पा रहा है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


