ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाविकास दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

विकास दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

प्रदेश ने विकास पर जताया भरोसा, सौंपी पार्टी की बागडोर

विकास दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 16 Dec 2019 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश ने विकास पर जताया भरोसा, सौंपी पार्टी की बागडोर रामनारायण के बाद विकास ही बने भाजपा के दोबारा जिलाध्यक्ष विकास के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एक दफा फिर जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। इसकी घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूमता ने रविवार को दोपहर बाद की। विकास कुमार सिंह के दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में खुशी है। वहीं दूसरी ओर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि प्रदेश ने विकास पर पुन: भरोसा जताते हुए पार्टी का बागडोर उन्हें सौंपा है। प्रदेश के साथ-साथ उन्हें भी पूरा विश्वास है कि निर्वाचित जिलाध्यक्ष पार्टी का बेहतर नेतृत्व करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इधर, जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने प्रदेश व राजस्व मंत्री के दुबारा भरोसा जताने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी ने जिस मकशद से उन्हें दामोदार दिया है। हरसंभव वे इसका निर्वाह करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी का विस्तार करते हुए संगठन को सशक्त व मजबूत करेंगे। इतना ही नहीं संगठन को घर-घर तक पहुंचाने व पांचों विधानसभा सीट पर जीत उनका पहला लक्ष्य है। बता दें कि, विगत लोकसभा चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी की वजह से संगठन में थोड़ी बहुत टूट हुई थी। बावजूद इसके विकास कुमार सिंह घबराये नहीं, बल्कि अपने संगठन को एकत्रित करते हुए अपनी समर्पण की भावना दिखाई। जिस वजह से बांका लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी को अपार मत प्राप्त हुए थे। रामनारायण के बाद विकास बने दोबारा जिलाध्यक्षपार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा का नेतृत्व करने का अवसर मिलना सौभाग्य से कम नहीं है। निर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास सिंह दूसरे ऐसे जिलाध्यक्ष बने जिन्हें पार्टी ने दुबारा चुना। इसके पहले राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ही दो दफा पार्टी का प्रतिनिधित्व किये है। बधाई देने वालों का तांतानिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के दुबारा निर्वाचित होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। उन्हें निर्वाचित होने पर राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, अजय दास, महेश्वरी यादव, महेश गुप्ता, रामानंद चौधरी, मनोज यादव, दिगम्बर यादव, उगेन्द्र मंडल, मृणाल शेखर, मनमोहन दास, खीरो यादव, अमरजीत यादव, विक्की मिश्रा, राजीव यादव, सुनील चटर्जी, पंकज घोष, मुकेश सिन्हा, सुभाष साह, प्रदीप गॉय, रूवेश कुंवर, दीपक चौधरी, चंदन सिंह, मनोरंजन सिंह समेत अन्य शामिल है। पिता के सान्निध्य में सीखी राजनीति विकास कुमार सिंह ने बताया कि वे राजनीति अपने पिता सह भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश प्रसाद सिंह के सान्निध्य में सीखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पिता ने ही बताया है कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। जिसे वे हरसंभव सुरक्षित रखने के प्रयास में लगे हुए होते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें