Banka News: आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची का होगा ग्रामसभा में सत्यापन

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: आगामी 27 से 29 सितंबर तक पंचायतवार ग्रामसभा आयोजित करने का निर्देशआगामी 27 से 29 सितंबर तक पंचायतवार ग्रामसभा आयोजित करने का निर्देश पात्र-अपात्र परिव

Banka News: आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची का होगा ग्रामसभा में सत्यापन

Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 की तैयार प्रारूप प्रतीक्षा सूची का ग्रामसभा के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय की ओर से पंचायतवार ग्रामसभा का कार्यक्रम जारी किया गया है।

ग्रामसभा की आयोजन तिथियाँ

बीडीओ देवाशिष कुमार ने पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथि पर ग्रामसभा आयोजित कर सूची में शामिल परिवारों की पात्रता एवं अपात्रता का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार आगामी 27, 28 और 29 सितंबर को विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा होगी। ग्रामसभा में सिस्टम जनरेटेड कोटिवार प्रारूप प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएगी। इसमें शामिल परिवार योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

ग्रामसभा के आयोजन स्थान

साथ ही अपात्रता एवं बहिष्करण के मानकों का भी परीक्षण होगा। 27 सितंबर को हड़हार, बढ़वासिनी, मोघाबाड़ी, बसमत्ता और तरगच्छा, 28 सितंबर को जमदाहा, कटियारी, डोमसरनी, देवासी और मनिया तथा 29 सितंबर को मोघाबाड़ी, मोरसार-मेलवा, दमादरा, कोल्हासार, लकरामा और जयपुर पंचायत में ग्रामसभा होगी। ग्रामसभा से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है।

आपत्तियों का निवारण

सूची में किसी नाम को हटाने या अपात्र घोषित करने संबंधी आपत्ति मिलने पर उसे कार्यवाही में दर्ज किया जाएगा। आवश्यक बदलाव के लिए संबंधित साक्ष्य भी संधारित किए जाएंगे। ग्रामसभा की अनुशंसा के बाद नियमानुसार प्रखंड स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी। ग्रामसभा की तैयारी, सूचना प्रसार और सुचारु संचालन की निगरानी के लिए पंचायतवार नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पंचायत सचिव और ग्रामीण आवास सहायकों को सूची एवं संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा ग्रामसभा के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया में भी विलंब नहीं करने का निर्देश दिया है।

प्रश्न और उत्तर

✦प्रधानमंत्री आवास योजना का कौन सा संस्करण सत्यापन के लिए है?−
सत्यापन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 की प्रारूप प्रतीक्षा सूची का होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची का होगा ग्रामसभा में सत्यापन