Hindi NewsBihar NewsBanka NewsUniversity Level Cross Country Marathon Held at PBS College Banka
मैराथन में टीएनबी कॉलेज विजेता व बांका पीबीएस कॉलेज रहा उपविजेता

मैराथन में टीएनबी कॉलेज विजेता व बांका पीबीएस कॉलेज रहा उपविजेता

संक्षेप:

शहर के पीबीएस कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री सोसाइटी मैराथन का हुआ आयोजनशहर के पीबीएस कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री सोसाइटी

Jan 11, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, नगर प्रतिनिधि शनिवार को शहर के एकमात्र सरकारी महाविद्यालय पीबीएस कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री सोसाइटी मैराथन का आयोजन हुआ। इस विश्वविद्यालय स्तरीय मैराथन दौर में बांका और भागलपुर के विभिन्न कॉलजों के 29 छात्रा एवं 31 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी क्रीड़ा परिषद सचिव अभिमन्यु प्रसाद सिंह एवं कॉलेज के प्रभारी प्राचार्ज प्रोफेसर सरवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एथिलीट को रवाना किया। जिसमें टीएनबी कॉलेज मारवाड़ी कॉलेज एसएम कॉलेज एसएसभी कॉलेज और पीबीएस कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डा राजीव कुमार रंजन, सिलेक्टर डा उमेश कुमार पासवान उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि इस प्रतियोगिता के लिये छात्रों के लिये 12 किलोमीटर की दौड़ एवं छात्राओं के लिये 6 किलोमीटर की दौड़ को निर्धारित किया गया था। मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में टीएनबी कॉलेज के छात्र अंकित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि टीएनबी कॉलेज के ही छात्र कृष्णचंद ने द्वितीय और सबौर कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त। इस दौरान टीएनबी कॉलेज की टीम को विजेता का खिताब दिया गया, जबकि पीबीएस कॉलेज बांका को उपविजेता का खिताब प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग में विजेता और उपविजेता की बीच में उत्पन्न हुए विवाद के चलते मैराथन को वापस विश्वविद्यालय की ओर ही भेज दिया गया।