भैरोगंज बाजार में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Feb 15, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार शिक्षाविद शंभू यादव के आवास पर पुलवामा में शहीद हुए

भैरोगंज बाजार में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार शिक्षाविद शंभू यादव के आवास पर पुलवामा में शहीद हुए 44 वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार की उपस्थिति में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक रहा और लोगों ने एकजुट होकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। अंत में देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।